Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 04 जुलाई को देवास जिले के ग्राम सन्नौड़ आएंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 04 जुलाई को देवास जिले के ग्राम सन्नौड़ आएंगे

  देवास: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 04 जुलाई को हाटपीपल्या विधानसभा के ग्राम सन्नौड़ आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सन्नौड़ में स्थित सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने  विद्यालय परिसर का सघन निरीक्षण कर, कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में कक्षाओं का अवलोकन कर वहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं व बुनियादी ढांचे को देखा।
   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने लोक निर्माण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन और विद्युत मंडल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, सुचारू विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...