Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेफ क्लिक 2.0: साइबर अपराध से लड़ने देवास की गलियों-स्कूलों तक पहुंची पुलिस

सेफ क्लिक 2.0: साइबर अपराध से लड़ने देवास की गलियों-स्कूलों तक पहुंची पुलिस

देवास: मध्यप्रदेश पुलिस के राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" के 10वें दिन देवास पुलिस ने जिले भर में जनजागरण की मुहिम तेज कर दी। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में स्कूलों, फैक्ट्रियों, मंदिर-मस्जिद और ग्रामीण चौपालों तक पुलिस टीम पहुंची और लोगों को डिजिटल ठगी के नए तरीकों से सतर्क किया।
पीएम श्री नवोदय विद्यालय कांटाफोड़, सरदाना स्कूल और शासकीय विद्यालय क्रमांक-3 में छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड और फर्जी केवाईसी कॉल से बचने के तरीके बताए गए। वहीं आयशर कंपनी और एग्रो स्पेस कंपनी रालामंडल में कर्मचारियों को क्यूआर कोड स्कैम, अज्ञात लिंक और फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहने की समझाइश दी गई।
शीतला माता मंदिर, नूरी मस्जिद, इमामबाड़ा मेवाती मोहल्ला और इकलेरा माताजी परिसर में साइबर चौपाल लगाकर श्रद्धालुओं व आमजन से सीधा संवाद किया गया। उदयनगर कस्बे में भी चौपाल के जरिए सुरक्षित डिजिटल लेनदेन की जानकारी दी गई।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। ओटीपी, पिन व पासवर्ड किसी से साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
देवास पुलिस अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी रैलियां और संवाद कार्यक्रम जारी रखेगी। पुलिस का संदेश है: "सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन। सतर्क नागरिक ही साइबर अपराधों से सुरक्षित नागरिक है।"

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...