स्व. तलरेजा की पुण्यतिथि पर फोटो स्टैंड समर्पित
देवास। पूज्य सिंध हिंदू पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं देवास जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव स्वर्गीय डॉ. जयप्रकाश तलरेजा जी की पुण्यतिथि पर तलरेजा परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सोमवार शाम 7 बजे श्री मोहनधाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजेश तलरेजा एवं तलरेजा परिवार द्वारा पूज्य सिंध हिंदू पंचायत को श्रद्धांजलि स्वरूप 2 फोटो स्टैंड समर्पित किए गए। कार्यक्रम में पूज्य सिंध हिंदू पंचायत के समस्त पदाधिकारी, सदस्य बंधु एवं तलरेजा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने डॉ. जयप्रकाश तलरेजा जी के सेवा भाव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका समाज सेवा का कार्य हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम का समापन गुरु की अरदास व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उक्त जानकारी समाज के मिडिया प्रभारी संजय तलरेजा ने दी है।