देवास। 7 जुलाई मंगलवार को समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों को लेकर आयुक्त दलीप कुमार ने की समीक्षा। विद्युत खपत मे प्राप्त बिलों को लेकर पॉवर फेक्टर पर ओर सुधार कार्य करने के निर्देश उपयंत्री पलक श्रीवास्तव को दिए।
पीएम स्वनिधि में हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी लेते हुए स्वनिधि व क्रेडिट कार्ड के नवीन आवेदनों पर फोकस करने हेतु आयुक्त ने कहा। गौशाला की जानकारी लेते हुए पशुओं के खाने हेतु भूसा की पर्याप्त व्यवस्था रहे इस हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए आवार मवेशियों को पकडकर गौशाला छोडने तथा श्वानों को भी पकडकर निर्धारित स्थान पर छोडे जाने हेतु कहा तथा गौशाला में पंखे, प्रकाश एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था किए जाने हेतु कहा।
आयुक्त ने मैरीज गार्डनों से निकलने वाले गीला एवं सुखे कचरे के प्रथक्कीकरण को लेकर स्वच्छता निरीक्षकों से जानकारी ली जिसमें गंदे पानी की निकासी, कचरा संग्रहण शुल्क एवं गार्वेज के लिए चेम्बर बनावाये जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
आयुक्त ने अमृत हरित अभियान अन्तर्गत पौधारोपण के कार्याे को लेकर कार्य प्रारंभ करने हेतु संबंधि विभाग को निर्देशित किया तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं ईकेवाईसी को लेकर कार्य मे प्रगति लाने हेतु संबंधित अधिकारी को कहा।
जीर्णशीर्ण भवनों की जानकारी लेते हुए आयुक्त ने उपयंत्रियों को अपने वार्ड क्षेत्र मे जिन जीर्णशीर्ण भवनों के स्वमित्वों को सूचना पत्र दिए हैं वे स्वंय अपने जीर्णशीर्ण भवन नही तोडते हैं तो उपयंत्रियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
स्कुल, कॉलेजों के आसपास पान, गुटखा, सिगरेट की दुकानों को हटाये जाने के साथ ही उनकी मानिटरिंग किऐ जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। वर्ष 2024-25 के लोक निर्माण विभाग से संबंधित कार्याे के दिये गये कार्यादेशों के अनुसार ठेकेदारों से कार्य करवायें, कार्य नही करने पर जमा अमानत राशि राजसात करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमणों को हटानें तथा उनकी मानिटरिंग करने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे को दिये। नवीन अवैध कालोनियों का निर्माण नही होना चाहिए। निर्माण कार्य पाये जाने पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए साथ ही जिन सडकों पर रिईस्टोरेशन का कार्य शेष है उसे तत्काल कराये जाने हेतु कहा।
अमृत योजना 2.0 के अन्तर्गत जिन वार्डाे मे पीने के पानी की नवीन लाईन डली है उस लाईन से नवीन नल कनेक्शन दिये जाने तथा पुरानी लाईन बंद करने के निर्देश जल प्रदाय के संबंधित अधिकारी को दिए।
आयुक्त ने सिवरेज लाईन से कनेक्शनों को लेकर स्वच्छता निरीक्षकों विजय सांगते एवं हरेन्द्रसिंह ठाकुर को चेतावनी देते हुए कार्य मे प्रगति लाने हेतु कहा। पीने के पानी मे बढ रही टर्बिडीटी को लेकर पीने के पानी के फिल्टर प्लांट पर प्रतिदिन मानिटरिंग करने के निर्देश उपयंत्री चंदन सोनी को दिए वहीं स्वास्थ्य अधिकारी को वर्षाकाल मे डेंगु व मलेरिया से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटीलार्वा दवाई उपलब्ध रखने तथा उसके छिडकाव के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। आयुक्त ने समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्प लाईन मे प्राप्त शिकायातों पर स्वास्थ्य, प्रकाश, जलप्रदाय विभाग को समय पर निराकरण करने हेतु कहा।

0 Comments