राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह,,
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई समय-सीमा संबंधी बैठक
देवास: कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियल यादव, एसीईओ जिला पंचायत श्री एस.एस. सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली जुड़े।
लापरवाही पर सख्त कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोनकच्छ क्षेत्र में रपटों/पुलियाओं पर बैरिकेटिंग में लापरवाही पर तहसीलदार सोनकच्छ को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी कन्नौद श्री अनिल जोशी का एक दिन का वेतन काटने और कार्य में लापरवाही पर सीएमओ कन्नौद को शोकाज नोटिस देने के निर्देश दिए।
*सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और टीएल प्रकरणों की समीक्षा*
सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की।
सभी विभागों को 'ए-ग्रेड' में रहने और शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
अधिकारियों को स्वयं शिकायतकर्ता से बात कर समस्या समझने के निर्देश दिए।
50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।
लोक सेवा गारंटी के तहत सेवाएं तय समय-सीमा में देने के निर्देश। समय-सीमा से बाहर प्रकरण पाए जाने पर दंडात्मक कार्यवाही होगी।
*अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन पर जोर*
कलेक्टर श्री सिंह ने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के सभी लंबित प्रकरण समय-सीमा में निपटाए जाएं। सभी एसडीएम को राजस्व अमले की नियमित बैठक लेने और बिना ठोस कारण लंबित प्रकरणों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा।
*वर्षाकाल में सुरक्षा व्यवस्था*
वर्षाकाल को देखते हुए मुख्य मार्गों पर गोवंश प्रबंधन के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी मुख्य मार्ग पर गोवंश नहीं बैठना चाहिए। नालों में बाढ़ की स्थिति में रपटों/पुलियाओं पर सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दोहराए।
*माय भारत कार्यक्रम पर चर्चा*
बैठक के दौरान जिला सलाहकार समिति की बैठक भी हुई। इसमें बताया गया कि 'माय भारत' के तहत जिले के स्कूल, कॉलेज में कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

0 Comments