देवास पुलिस का बड़ा खुलासा - डिजिटल अरेस्ट गैंग के 12 ठग गिरफ्तार, 54.84 लाख जब्त, 17 राज्यों में 58 हजार किमी तक पीछा
देवास 22 अगस्त 2026_ : मध्यप्रदेश पुलिस की "ई-जीरो एफआईआर" पहल के तहत देवास पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश देकर 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया और 54 लाख 84 हजार 725 रुपये जब्त किए हैं।
क्या था मामला : थाना कोतवाली निवासी फरियादी ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की थी। थाना कोतवाली में अपराध क्र. 192/2026 धारा 318(4), 316(2), 319(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। अज्ञात ठगों ने स्वयं को दूरसंचार विभाग, मुंबई क्राइम ब्रांच और सीबीआई अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर फर्जी कोर्ट दिखाया, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर 63.52 लाख रुपये की ठगी की।
प्रकरण की गंभीरता पर *एडीजी उज्जैन जोन श्री राकेश गुप्ता और डीआईजी श्री नवनीत भसीन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन, तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं वर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन तथा सीएसपी श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने बैंक ट्रांजेक्शन, खाताधारक, मोबाइल नंबर, बैंक स्टेटमेंट और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर कड़ियों को जोड़ा। ठगी की रकम का पीछा करते हुए राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित 17 राज्यों के 33 जिलों में कार्रवाई की।
कार्यवाही के आंकड़े:
70 पुलिसकर्मियों की 19 टीम, 127 दिन तक कार्रवाई, 58,315 किमी की दूरी तय, 12 आरोपी गिरफ्तार, 54,84,725 रुपये जब्त।
गिरफ्तार आरोपी :
भूराराम राव पिता बंसीलाल राव, 26 साल, ग्राम अरटिया थाना रोहट जिला पाली राजस्थान - 20.4.26 को गिरफ्तार, 60,000 रु. जब्त, भालाराम मेघवाल पिता मंसाराम मेघवाल, 27 साल, रामसीसर भेडवालिया थाना सरदार शहर जिला चुरु राजस्थान - 26.4.26 को गिरफ्तार, 1,60,000 रु. जब्त
नाजिम खान पिता मोहम्मद याकीन खान, 29 साल, विशाल मार्केट मुक्तिधाम के पास न्यू धान मंडी गुमानपुरा कोटा राजस्थान - 30.4.26 को गिरफ्तार, 4 लाख रु. जब्त,थोटकुरा हर्षवर्धन साई नरसिंह वर्मा पिता थोटकुरा श्रीनिवास राजू, 27 साल, गुड्डीमूला नियर शिवालयम, सकिनेटपल्ले मंडल, ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश - 8.5.26 को गिरफ्तार, 1,00,000 रु. जब्त
, वैभव शुक्ला पिता महेश शुक्ला, 23 साल, K-665 वर्ल्ड बैंक कॉलोनी बर्रा कानपुर शहर उत्तर प्रदेश - 11.5.26 को गिरफ्तार,मुकराला मेघा अविनाश पिता मुकराला प्रसाद, 27 साल, ए-153 राजुला कॉलोनी, नियर श्री रामचंद्रा कॉलेज, जांगरेड्डीगुडम, एलुरु आंध्र प्रदेश - 8.5.26 को गिरफ्तार, 1,00,000 रु. जब्त
,आयुष गुप्ता पिता विजय शंकर गुप्ता, 23 साल, K-665 वर्ल्ड बैंक कॉलोनी बर्रा कानपुर - 10.5.26 को गिरफ्तार, 1,00,000 रु. जब्त
,केयूर कुमार पिता पंकज कुमार चौहान, 20 साल, 39 केवल नगर रणौली थाना जवाहर नगर बड़ोदरा गुजरात - 20.5.26 को गिरफ्तार, 20,000 रु. जब्त,कमल कांति पिता स्व. भवतारण पाल, जलपाई थाना नंदीग्राम जिला पूर्व मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल - 3,20,000 रु. जब्त, मोहम्मद अब्दुल्ला पिता मोहम्मद इस्लाम अली, 30 साल, मघली आलम नगर मेघपुर बिहार हाल हजरत निजामुद्दीन दक्षिण दिल्ली - 1.7.26 को गिरफ्तार, 21 लाख रु. जब्त,अनिल कुमार पिता हनुमान थप्पा, 43 साल, ग्राम लोकीकेरे थाना हायडी जिला दावणगेरे कर्नाटक - 29.6.26 को गिरफ्तार, 6 लाख रु., चेक बुक, एटीएम, मोबाइल जब्त, गिरीश कुमार येलेंटी पिता येलेंटी श्री निवासूलू, 35 साल, उप्पर पल्लम अन्नाकट्टा रोड नेल्लौर आंध्र प्रदेश - 19.7.26 को गिरफ्तार, 11,20,000 रु. जब्त
सराहनीय कार्य में भूमिका:
थाना प्रभारी कोतवाली उप पुलिस अधीक्षक श्री श्यामचंद्र शर्मा, निरीक्षक जीवन भिडोरे, उनि राहुल परमार, उनि हर्ष चौधरी, उनि राहुल पाटीदार, उनि राहुल रावत, उनि दीपक मालवीय, उनि जितेन्द्र यादव, उनि शिवनारायण सोलंकी, उनि सचिन सोनगरा, उनि शिवचरण (MTO शाखा प्रभारी), सउनि राजेश नायला, प्रआर मनोज पटेल, सुनील, रवि गरोडा, अनिल मणि, रवि राव जाधव, गजेन्द्र, हेमन्त डाबी, राकेश वर्मा, आर नवदीप महाजन, आदित्य, लक्ष्मीकांत उदयप्रताप, हिमांशु, किशन, सुजीत, हिमांशु कुशवाह, वैभव, नवीन देथलिया, सुरज, अभिषेक, रोबिन सिंह राजावत, धर्मेन्द्र, मनीष सिंह राजपूत एवं सायबर सेल प्रभारी प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान, मप्रआर गीतीका कानुनगो, मुर्तजा, मआर आरती सिंह, निशा पाटोरिया, नैना खान, आर मोनू राणावत एवं राहुल बडोले।
पुलिस की अपील:
डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं है। पुलिस, सीबीआई, ईडी बनकर डराने वाले कॉल पर घबराएं नहीं, पैसे ट्रांसफर न करें। तत्काल 1930 पर शिकायत करें या निकटतम थाने से संपर्क करें।

0 Comments