द हिमालय एकेडमी के विद्यार्थियों ने
उदयपुर में आयोजित कराते प्रतियोगिता में
देवास: द हिमालय एकेडमी, विश्रामबाग, राधागंज, देवास के विद्यार्थियों ने एमवीएम स्कूल रोड, हिरण मगरी, गोवर्धन विलास ग्रामीण, उदयपुर ( राजस्थान ) में आयोजित 5वीं महाराणा प्रताप कप 2026 कराते प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं देवास का नाम गौरवान्वित किया। वुमेन डिफेन्स अकादमी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक - 1 स्वर्ण एवं 4 कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता के 23 कि.ग्रा. वर्ग में कक्षा 4 थी के विद्यार्थी अथर्व निलेश पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं कक्षा 7 वीं के विनायक सुनिल बागमार (48 कि.ग्रा.), प्रपन्न शैलेन्द्र सिंह नागर (70 कि.ग्रा.), कुशल हुकमसिंह गुर्जर (45 कि.ग्रा.) एवं लक्ष्य सुनिल वर्मा (38 कि.ग्रा.) ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए। सभी खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं निरंतर अभ्यास के बल पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर द हिमालय एकेडमी परिवार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।

0 Comments