Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मीठा तालाब घाट पर 1100 दीपों से हुआ दीपोत्सव, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आयोजन,,कमल के पुष्पों के बीच जगमगाते दीपों से अद्भुत छटा में नजर आया मीठा तालाब

मीठा तालाब घाट पर 1100 दीपों से हुआ दीपोत्सव, पीएम मोदी  के जन्मदिवस पर आयोजन,,

कमल के पुष्पों के बीच जगमगाते दीपों से अद्भुत छटा में नजर आया मीठा तालाब
देवास। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में स्थानीय मीठा तालाब के घाट पर एक भव्य एवं अलौकिक दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर 'सेवा पखवाड़ा' के तहत 1100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के निरंतर संकल्प की कामना की। मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राय सिंह सेंधव उपस्थित थे। संध्या काल में आयोजित इस दीपोत्सव के दौरान मीठा तालाब का दृश्य अत्यंत मनोहारी और विहंगम नजर आया। रात्रि के अंधकार में पानी की लहरों पर तैरते और घाटों पर सजे दीपकों की आभा, तालाब में खिले प्राकृतिक कमल के पुष्पों के बीच मिलकर एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। घाटों को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े-बड़े फ्लेक्स और आकर्षक कट-आउट्स लगाए गए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उनका जीवन राष्ट्र सेवा और जन-कल्याण के लिए समर्पित है। सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि देवास की पावन धरा पर 1100 दीपों का यह प्रज्वलन प्रधानमंत्री जी के प्रति कार्यकर्ताओं और जन-जन के अपार स्नेह और आस्था का प्रतीक है। 
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अजीत भल्ला, दिलीप सिंह जाधव, शंभू अग्रवाल, ईश्वर परासिया, लीला अटरिया, भेरूलाल अटरिया, जगदीश सेन, मनीष जैन, अमर सांगते, शुभम जाधव, पंकज सोनी, पंकज वर्मा, प्रवीण वर्मा, सुरेश चौधरी, कीर्ति चौहान, कमल शर्मा, श्रवण सिंह राजपूत, राजा भानेज, जयंत सिसोदिया, राकेश सिंधल, नीरज चौहान, कृष्ण पटवा, अनुज शर्मा, समर्थ पांचाल, शुभम सावनेर, वैदिक जैन, मनोज सेन सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के पश्चात भारत माता के जयकारों और प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। उक्त जानकारी देवास शाजापुर लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...