Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास पुलिस का अगस्त रिपोर्ट कार्ड जारी, 360-डिग्री पुलिसिंग के तहत मिली बड़ी सफलताएं

देवास पुलिस का अगस्त रिपोर्ट कार्ड जारी, 360-डिग्री पुलिसिंग के तहत मिली बड़ी सफलताएं

देवास। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में देवास पुलिस ने माह अगस्त 2026 में 360-डिग्री पुलिसिंग के अंतर्गत विभिन्न अभियानों में उल्लेखनीय कार्यवाही की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध 2 स्थानों पर दबिश देकर 71.347 किलोग्राम गांजा कीमती 71,850 रुपये जप्त कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 3 की हिस्ट्रीशीट प्रारंभ की गई और 3 पर 1.50 लाख रुपये का फाइनल बॉण्ड ओवर करवाया गया। अवैध शराब के विरुद्ध 374 प्रकरणों में 375 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1795 लीटर शराब कीमती 4,58,168 रुपये जप्त की गई, वहीं 1 के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही प्रस्तावित कर 24 पर 19 लाख रुपये का बॉण्ड ओवर किया गया। अवैध शस्त्र के विरुद्ध 23 प्रकरणों में 23 आरोपी गिरफ्तार कर 4 फायर आर्म्स एवं 19 धारदार हथियार जप्त किए गए। जुए के 31 प्रकरणों में 113 आरोपियों से 69,960 रुपये तथा सट्टे के 46 प्रकरणों में 46 आरोपियों से 14,995 रुपये जप्त किए गए।
इसी प्रकार ऑपरेशन हवालात के तहत 3,000 रुपये के इनामी 164 वारंटियों को पकड़कर जेल भेजा गया, जबकि ऑपरेशन मुस्कान के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बिहार सहित प्रदेश के अन्य जिलों से 22 नाबालिग बालक-बालिकाओं को ढूंढकर परिजनों को सकुशल सौंपा गया। ऑपरेशन पवित्र के अंतर्गत 345 अनावेदकों के विरुद्ध BNSS के तहत कार्यवाही कर लगभग 2,08,45,000 रुपये का बॉण्ड ओवर करवाया गया तथा 9 अनावेदकों के विरुद्ध जिलाबदर प्रकरण प्रस्तुत किए गए। ऑपरेशन सायबर में 148 साइबर फ्रॉड शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें 82 में राशि होल्ड कर 55 प्रतिशत सफलता हासिल की गई, 3,22,113 रुपये की ठगी गई राशि पीड़ितों के खाते में लौटाई गई एवं 15,98,151 रुपये होल्ड करवाए गए।
ऑपरेशन बेल टू जेल के तहत जमानत शर्तों का उल्लंघन करने वाले 9 कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत जिले में 216 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। ऑपरेशन संकल्प में उत्कृष्ट विवेचना के चलते हत्या के 2, हत्या के प्रयास के 2, बलात्संग के 9, छेड़खानी के 6 एवं मारपीट के 2 प्रकरणों में न्यायालय से कठोर दंड दिलवाया गया। पुलिस चौपाल अभियान में 490 चौपाल लगाकर 34,300 आमजनों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया गया। संपत्ति संबंधी 57 अपराधों में 56,71,500 रुपये की चोरी गई संपत्ति बरामद कर 28 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। जेल रिहाई मॉनिटरिंग के तहत अगस्त में रिहा हुए 441 अपराधियों के डोजियर तैयार किए गए। अवैध गौवंश के 6 प्रकरणों में 19 गौवंश मुक्त कराकर 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए एवं 28 लाख के 6 वाहन जप्त कर राजसात प्रस्तावित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री हरनारायण बाथम के कुशल नेतृत्व एवं समस्त एसडीओपी-थाना प्रभारीगणों सहित जिले के समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के परिश्रम की सराहना की है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...