Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” के शिविर में कृषकों को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ----------------पीएमएफएमई योजना में 9 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए-----------निजी कस्टम हायरिंग के तहत ट्रैक्टर की चाबी कृषक को सौंपी

“मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” के शिविर में कृषकों को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ
----------------
पीएमएफएमई योजना में 9 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए
-----------
निजी कस्टम हायरिंग के तहत ट्रैक्टर की चाबी कृषक को सौंपी
देवास, 11 सितंबर 2026 [शकील कादरी] “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान” के अंतर्गत शुक्रवार को टोंकखुर्द विकासखंड के ग्राम इकलेरा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसी क्रम में उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्न्यन योजना (पीएमएफएमई योजना) में 9 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। साथ ही निजी कस्टम हायरिंग के तहत ट्रैक्टर की चाबी कृषक को सौंपी।
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का प्रमुख उद्देश्य कृषकों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर कृषि एवं उद्यानिकी कार्यों में यंत्रीकरण को बढ़ावा देना है। इससे कृषकों को श्रम एवं समय की बचत के साथ कृषि कार्यों की दक्षता एवं उत्पादकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का भी प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...