लायंस क्लब ऑफ देवास गोल्ड द्वारा एडमायर अकादमी में मिट्टी के गणेश की कार्यशाला लगाई गई
देवास। लायंस क्लब ऑफ देवास गोल्ड द्वारा एडमायर अकादमी में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “मिट्टी के गणेश बनाएं, प्रकृति को सुरक्षित रखें” विषय पर मिट्टी के गणेश निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 100 से अधिक बच्चों सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यशाला में प्रशिक्षण का कार्य शकुंतला सोनी द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को मिट्टी से सुंदर गणेश प्रतिमाएं बनाने की विधि सिखाई। बच्चों ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ स्वयं अपने हाथों से गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं।
कार्यक्रम में लायन पूर्व महापौर रेखा वर्मा, क्लब संरक्षक सोफिया कुरैशी, लायंस क्लब अध्यक्ष संगीता गोयल, सचिव मोनिका राणा, कोषाध्यक्ष नेहा छाबड़िया, प्रथम उपाध्यक्ष तरुणा जाट, ज्योति सिंह, सपना सिंह, डॉ. अर्चना शर्मा, पूर्व अध्यक्ष हिना राठौर सहित क्लब के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं के स्थान पर प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित करना था।
सफल आयोजन के लिए स्कूल संचाली संगीता गोयल द्वारासभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

0 Comments