Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

डी-मार्ट पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं एफएसएसएआई (FSSAI) की संयुक्त कार्रवाई,,मिठाई व खाद्य सामग्री के 4 नमूने लिए, जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए

डी-मार्ट पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं एफएसएसएआई  (FSSAI) की संयुक्त कार्रवाई,,

मिठाई व खाद्य सामग्री के 4 नमूने लिए, जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए

देवास: सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग एवं भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने देवास स्थित डी-मार्ट का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन श्रीमती निर्मला सोमकुंवर के साथ एफएसएसएआई  (FSSAI )के सेंट्रल खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेश बैरवा एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती हिमाली सोनपाटकी के संयुक्त दल द्वारा डी-मार्ट देवास का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दल द्वारा लड्डू तथा सोहन पापड़ी के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसके साथ ही डी-मार्ट परिसर में संचालित रेस्टोरेंट की जांच कर वहां से आइसक्रीम मिक्स एवं चीज स्प्रिंकल सीजनिंग के नमूने भी लिए गए।

FSSAI के सेंट्रल खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बैरवा ने बताया कि संबंधित काजू कतली निर्माता की इकाई इंदौर में स्थित है, जिसकी अलग से सघन जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान संग्रहित किए गए चारों नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विश्लेषण हेतु नोटिफाइड प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...