महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 5दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 07 से 11 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाने का अनुरोध किया
देवास। रविवार 04 अक्टूबर को सुबह 09.30 बजे मां कैलादेवी चौराहा स्थित अग्र कुल प्रवर्तक अग्रवाल समाज के आराध्य देव श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता रमेशचंद्र मोदी, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, समाज अध्यक्ष सोहन अग्रवाल द्वारा माल्यार्पण समाज के वरिष्ठ विजय कैलाशचंद्र गोयल, भगवान गोयल, ओमप्रकाश बंसल, राजेश अग्रवाल (मामा )महेश अग्रवाल, हरिशचंद्र अग्रवाल, जगदीश प्रसाद गर्ग, दिलीप अग्रवाल, कन्हैयालाल सिंघल,देवेंद्र बंसल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, रवि गोयनर,गोपाल अग्रवाल, राजेंद्र गोयल एवं अन्य वरिष्ठ समाजजन नवयुवक मंडल से भानु अग्रवाल, शानू गोयल, हेमंत गोयल, दिलीप अग्रवाल, प्रिंस गोयल, हेमंत अग्रवाल, पप्पू गोयल,डॉ अंकित अग्रवाल, दीपू गोयल, सचिन मंगल, रोमित गोयल,हेमंत गोयल सौरभ गुप्ता और अन्य सभी युवा वर्ग साथी भी शामिल रहे। सभी की उपस्थिति ने माल्यार्पण के कार्यक्रम को गरिमामय बनाया इसके पश्चात मुख्य अतिथि दुर्गेश अग्रवाल ने अपनी संबोधन में उपस्थित सभी समाज सदस्यों से अनुरोध किया कि प्रतिवर्षानुसर इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जी का जन्मोत्सव सामाजिक एकता का परिचय देते ऐतिहासिक शोभायात्रा के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाने का अनुरोध किया विशेष कर युवा वर्ग से धर्म के प्रति जागृति लाने के लिए होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए बहुत बधाई दी। समाज सचिव विजय गोयल ने सभी समाज सदस्यों से इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जी का जन्म उत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाने का आव्हान किया अध्यक्ष सोहन अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए हमेशा इसी प्रकार कार्य करने हेतु आव्हान किया तथा युवा वर्ग एव मातृ शक्ति से भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया। माल्यार्पण कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था के लिए श्री जगदीश प्रसाद रामविलास गर्ग का भी आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी समाज सचिव विजय कैलाशचंद्र गोयल द्वारा दी गई।

0 Comments