Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सम्पूर्ण नवरात्री पर्व पर चिकन, माँस, मछली व पशुवध गृह, दुकानें पूर्णतरू बंद रहेंगीं-महापौर

सम्पूर्ण नवरात्री पर्व पर चिकन, माँस, मछली व पशुवध गृह, दुकानें पूर्णतरू बंद रहेंगीं-महापौर

देवास। रविवार 11 अक्टुबर से प्रारंभ होने वाली शारदीय नवरात्री पर्व को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने निगम संबंधित अधिकारियों को निगम सीमा क्षेत्र में स्थित समस्त पशु वध ग्रह एवं चिकन, माँस मटन एवं मछली विक्रय की दुकाने एवं समस्त प्रकार के नानवेज होटल पूर्णतरू बंद रखने के निर्देश दिये है।।
महापौर ने बताया कि आगामी 11 अक्टुबर से शारदीय नवरात्री पर्व का आरंभ हो रहा है। उक्त पर्व 11 अक्टुबर से 19 अक्टुबर तक रहेगा। नवरात्री पर्व पर माताजी टेकरी पर मॉ तुलजा भवानी व मॉ चामुण्डा के दर्शन हेतु तथा शहर में माताजी के पंडालों मे विराजित मॉ दुर्गा के भी दर्शनार्थ बाहर से लाखों की संख्या मे श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण नवरात्री पर्व के दौरान निगम सीमा क्षेत्र के समस्त चिकन मटन, मछली, विक्रय की दुकानें पूर्णतरू बंद रखने हेतु सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
 महापौर के निर्देश पर निगम स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिंह ठाकुर ने शहर के समस्त चिकन मटन, मछली, विक्रय की दुकानें निगम सीमा क्षेत्र में पूर्णतः बंद रखने हेतु सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। महापौर ने बताया कि सम्पूर्ण नवरात्री पर्व पर उक्त दुकानें/ होटलें खुली पाई जाती हैं तो मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 254 की उप धारा (1) में उल्लेखित नियमों के अनुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...