सोनकच्छ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 1.12 लाख की अवैध मदिरा और 1000 किलो महुआ लाहन जब्त,,
देवास: कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा गठित आबकारी दलों ने सोनकच्छ क्षेत्र में ढाबों, होटलों सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए।
कार्रवाई के दौरान 20 पाव विदेशी मदिरा, 30 पाव देशी मदिरा, 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
सभी 8 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 12 हजार 600 रुपये है।



0 Comments