Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आबकारी अमले में फेरबदल: 2 एडीईओ, 9 उपनिरीक्षक और 13 आरक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले,,,कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के अनुमोदन उपरांत सहायक आबकारी आयुक्त ने जारी किए आदेश

आबकारी अमले में फेरबदल: 2 एडीईओ, 9 उपनिरीक्षक और 13 आरक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले,,,

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के अनुमोदन उपरांत सहायक आबकारी आयुक्त ने जारी किए आदेश
 देवास: कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के अनुमोदन के उपरांत सहायक आबकारी आयुक्त श्री राकेश कुमार कुर्मी ने जिले के 2 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों, 9 आबकारी उपनिरीक्षकों तथा 13 आबकारी मुख्य आरक्षकों व आरक्षकों के नवीन कार्यक्षेत्र आवंटन के आदेश जारी किए गए हैं।

प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन करते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री दिलीप कनासे को पूर्व प्रभार (मंडल-सोनकच्छ/देवास 'ब'/बागली 'ब' एवं देशी मदिरा मद्यभांडागार सोनकच्छ) से स्थानांतरित कर अब मंडल-देवास (अ), देवास (ब), सोनकच्छ, बागली (अ) एवं देशी मदिरा मद्यभांडागार सोनकच्छ का दायित्व सौंपा गया है। वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री महेश चन्द्र पटेल को पूर्व प्रभार (मंडल-देवास 'अ'/बागली 'अ'/टोंकखुर्द) के स्थान पर अब मंडल-कन्नौद, खातेगांव, टोंकखुर्द, देवास (स) एवं बागली (ब) का प्रभार सौंपा गया है।

इसी क्रम में वृत्त स्तर पर पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जारी आदेशानुसार उपनिरीक्षक श्री प्रेम नारायण यादव को वृत्त-देवास (अ) एवं बागली (ब), श्री रोहित मुकाती को वृत्त-सोनकच्छ, श्री गोकुल प्रसाद मेघवाल को मद्यभांडागार देवास, श्री योगेन्द्रसिंह ठाकुर को वृत्त-देवास (ब), श्री अरविंद सिंह सोलंकी को वृत्त-देवास (स) तथा श्री कैलाशसिंह जामोद को वृत्त-टोंकखुर्द का दायित्व सौंपा गया है। वहीं उपनिरीक्षक श्रीमति पूजा गेहलोत को वृत्त-कन्नौद में पदस्थ किया गया है। अभियोजन प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत श्री दीपक धुरिया को वृत्त-बागली (अ) तथा श्री राजाराम रैकवार को वृत्त-खातेगांव एवं मद्यभांडागार कन्नौद का प्रभार सौंपा जाएगा।

फील्ड स्तर पर गश्त, सतत निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए 13 मुख्य आरक्षकों एवं आरक्षकों का भी वृत्त आवंटन किया गया है। इसके अंतर्गत आबकारी आरक्षक श्री आशीष गुप्ता एवं सुश्री निकिता परमार को वृत्त देवास (अ), श्री निहाल खत्री एवं श्री गीतेश पंडागरे को देवास (ब), मुख्य आरक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार वर्शी एवं आरक्षक सुश्री सविता नन्देदा को देवास (स) तथा मुख्य आरक्षक श्री गोविंद बड़ावदिया को सोनकच्छ वृत्त में नवीन पदस्थापना दी गई है। वहीं मुख्य आरक्षक श्री राजेश जोशी को टोंकखुर्द, मुख्य आरक्षक श्री अरविंद जिनवाल एवं आरक्षक श्री भगवतसिंह पर्ते को बागली (अ), आरक्षक श्री सनत ओझा को बागली (ब), मुख्य आरक्षक श्री शंकरलाल पर्ते को कन्नौद तथा मुख्य आरक्षक श्री विकास गौतम को खातेगांव वृत्त में पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध 30 नवंबर तक सघन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पुनर्गठन और नई पदस्थापनाओं से चेकिंग व गश्त व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...