Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नगर निगम के सेवाभावी कर्मचारियों का वार्ड 41 में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

नगर निगम के सेवाभावी कर्मचारियों का वार्ड 41 में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित 
देवास। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में वार्ड क्रमांक 41 के अंतर्गत जनसेवा में निरंतर समर्पित नगर निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सम्मान में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन थे। अतिथियों का स्वागत आयोजक वार्ड 41 पार्षद एवं नगर निगम के वित्त एवं लेखा विभाग की अध्यक्ष श्रीमती अंतिम अजय पड़ियार ने भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर किया। माली समाज धर्मशाला, मालीपुरा में आयोजित इस समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सफाईकर्मियों, आंगनवाड़ी सहायिकाओं, बीएलओ, टैंकर वितरकों, इंजीनियरों, लाइट मेंटेनेंस कर्मियों, जल वितरण व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों, वाहन चालकों सहित अन्य सेवाभावी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी सम्मानित कर्मचारियों के जनसेवा के प्रति समर्पण एवं कार्यों की सराहना की। विधायक राजे ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सफाई व्यवस्था से लेकर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं तक प्रत्येक कर्मचारी का योगदान सराहनीय है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही शहर की व्यवस्थाएं बेहतर बनती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से नगर निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...