9 वीं मिनी सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में देवास के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया
देवास। देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन एवं प्रगति ऐथेलेटिक्स क्लब के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शिर्डी महाराष्ट्र में आयोजित 9वीं मिनी सब जूनियर सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में देवास के नैतिक परमार मृत्युंजय कुशवाह सक्षम गंगवार ने कांस्य पदक प्राप्त किया उनके प्रशिक्षक देव चौधरी एवं मानसी राठौर थे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मनोज राजानी पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष, मदनलाल कहार अध्यक्ष देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, अनिल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश सॉफ्टबॉल एसोसिएशन, रागिनी चौहान सॉफ्टबॉल विक्रम अवॉर्डी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, योगेश द्विवेदी, निरंजन यादव, भरत वर्मा, डॉ अरुण कुशवंशी, स्पोर्ट्स ऑफिसर केपी कॉलेज देवास के साथ अभिभावकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
0 Comments