Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ने स्वयं भुगतान कर खरीदे गोबर के उत्पाद,कहा- मिट्टी के दीये अपनाएं

कलेक्टर ने स्वयं भुगतान कर खरीदे गोबर के उत्पाद,कहा- मिट्टी के दीये अपनाएं

देवास: कलेक्टर नेहा मीना ने जिला पंचायत परिसर में कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्राकृतिक उत्पादों की दुकान से खरीदारी की। उन्होंने स्वयं भुगतान कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर ने कहा कि दीपावली पर मिट्टी के दीये एवं प्राकृतिक उत्पाद अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
समूह की महिलाओं ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वे गोबर से उपले सहित अन्य प्राकृतिक उत्पाद बना रही हैं। इन उत्पादों से नागरिकों को पारंपरिक एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इनके निर्माण व विक्रय से महिला समूहों को आजीविका के नए अवसर भी मिल रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...