Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

निगम कार्यालय में हुआ विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन,,नई बही का शुभारंभ, शहर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

निगम कार्यालय में हुआ विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन,,

नई बही का शुभारंभ, शहर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

देवास: दीपावली के पावन पर्व पर नगर निगम कार्यालय में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।
महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के साथ सभापति श्री रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त  दलीप कुमार, निगम लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह बेस, पार्षद प्रतिनिधि अजय पड़ियारl ने माता लक्ष्मी जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ लक्ष्मी पूजन एवं बही-खातों का पूजन कर स्वस्तिक बनाकर नई बही का शुभारंभ किया गया।
  इस अवसर पर महापौर, सभापति एवं आयुक्त ने समस्त शहरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शहर की सुख, शांति, समृद्धि एवं स्वच्छता की कामना की।
इस  अवसर  पर निगम उपायुक्त वित्त दीपक पटेल, लेखा अधिकारी श्र दिलीप गर्ग, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया कार्यालय अधीक्षक  रणजीत सिंह पंजाबी एवं निगम अधिकारी एवं कर्मचारी गण।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...