Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उस्ताद फाउंडेशन ने मनाया दीपोत्सव

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उस्ताद फाउंडेशन ने मनाया दीपोत्सव

देवास। अखंड भारत के संकल्प को लेकर कार्यरत उस्ताद फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर धनतेरस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष धनंजय गायकवाड के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज एवं महाराणा प्रताप की गौरवशाली प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही मिट्टी के दीपक प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया तथा रंगारंग आतिशबाजी के माध्यम से दीपावली की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने दीपावली पर्व को केवल अपने घरों तक सीमित न रखते हुए समाज और राष्ट्र के गौरव से जुड़ी धरोहरों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने अपने घरों के साथ-साथ आसपास स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं, इष्टदेव स्थलों एवं प्राचीन स्मारकों की साफ-सफाई करने तथा नदियों और तालाबों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उस्ताद फाउंडेशन के विस्तार प्रमुख दामोदर राव जाधव, श्रीराम कुमावत, बसंत चौरसिया, शुभम केवट, जयंत गोईल, नयन गोयल, प्रियांशु वर्मा, कीर्तन विजयवर्गीय, मौर्य गायकवाड, निहाल मनवाटकर, बंसीलाल कुरवारिया, अंकित श्रीवास्तव सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मोंटी जाधव ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...