देवास। संस्था सेल्फ़ वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित नगर पालिका निगम की दीनदयाल अंत्योदय रसोई के सफल संचालन को एक वर्ष पूर्ण होने एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गार्डन में सभी दानदाताओं एवं सहयोगियो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि इनके विशेष योगदान से ही दीनदयाल रसोई को सुचारू रूप से संचालित कर पा रहे है। सामाजिक कार्यो में हमेशा आपना अमूल्य योगदान प्रदान करने वाले समाजसेवी और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी सेवाऐ प्रदान कर रही संस्थाओ का भी संस्था सेल्फ वेलफेयर सोसायटी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप चौधरी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बगलिकर, प्रयास गौतम, डॉ. लता सोनी, ओपी पाराशर, सोनू पंजाबी नयन कानूनगो, भजन गायिका साक्षी शर्मा थे। महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति का भी संस्था द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था सेल्फ वेलफेयर सोसाइटी समस्त सदस्य उपस्तिथ थे। उक्त कार्यक्रम में संस्था कर्मयोग, संस्था रोबिनहुड आर्मी, संस्था मित्राय वेलफेयर सोसाइटी, संस्था रिज़्ज़ु लाला ब्लड बैंक, व संस्था एक प्रयास को सम्मानित किया गया। इस दौरान समस्त संस्था के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। संचालन सय्यद तस्कीन अली ने किया एवं आभार रितेश उपाधयाय ने माना।
0 Comments