इनरव्हील क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान
देवास। इनरव्हील क्लब देवास द्वारा सरस्वती ज्ञान पीठ स्कूल में हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, चिमनाबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य दिव्या निगम, सरस्वती ज्ञान पीठ स्कूल के संस्थापक प्रेम नाथ तिवारी, महाकाल कॉलोनी के माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य महेश सोनी ,अर्चना वर्मा ,माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक शुक्ला, इटावा माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य शिवेश चंद्र शर्मा का शाल, पुष्पमाला और सम्मान पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब अध्यक्ष नीलू सक्सेना, उपाध्यक्ष सरोज तिवारी मैडम, पूर्व अध्यक्ष मीना वर्मा, चंद्रकांता शर्मा, मेघा शर्मा, प्रोफेसर शर्मिला काटे उपस्थित रहीं। अध्यक्षता उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ने की तथा संचालन डॉक्टर शर्मिला काटे ने किया।
0 Comments