संस्कार भारती की साधारण सभा संपन्न
देवास। रंगमंच एवं ललित कला के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती देवास की 2022-23 वार्षिक साधारण सभा मध्य क्षेत्र प्रभारी केंद्रीय लोक कला संयोजक निरंजन पांडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, राजकुमार वर्मा ने सस्वर संस्कार भारती गीत प्रस्तुत किया। अतिथि परिचय प्रांत उपाध्यक्ष प्रकाश पवार ने दिया। देवास परिचय माधवानंद दुबे, संस्था परिचय जितेन्द्र त्रिवेदी, सांस्कृतिक गतिविधि वाचन मुस्कान गोस्वामी, वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन वाचन सरिता मोदी, अशोक शर्मा, मनीष जैन, राजकुमार वर्मा ने किया। उत्सव गतिविधि वाचन राजेश जोशी, राजेन्द्र गांधी, सुमित जोशी ने किया। वार्षिक आय व्यय प्रतिवेदन वाचन कोष प्रमुख शशिकांत वझे, रोहित सोनी ने किया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति पूर्वक अनुमोदन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में सर्वसहमति से विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के प्रधान संरक्षक में मार्गदर्शक मंडल में प्रकाश पवार, अशोक जाधव, डॉ रमेश सोनी, राधेश्याम सोनी, जितेन्द्र त्रिवेदी, देवकृष्ण व्यास, ललिता नरेंद्र जैन, चन्द्रकला रघुवंशी मनोनीत किए गए। वर्ष 2023-24 के लिए अध्यक्ष मनोरमा अशोक सोलंकी, कार्यकारी अध्यक्ष कल्पना नाग, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह गहलोत, धनंजय गायकवाड़, अशोक शर्मा, भरत चौधरी तथा महामंत्री प्रफुल्ल काशिव, सह महामंत्री राजकुमार वर्मा चुने गए। कोषाध्यक्ष शशिकांत वझे, उप कोषाध्यक्ष रोहित सोनी, मंत्री मनीष जैन, रोहित सिंह गुर्जर, सुमित जोशी निर्वाचित हुए। शिक्षाविद डॉ बालाराम परमार संयोजक कलाकुंज भारती, मानसिंह भोंदिया, राजेश जोशी संयोजक संगीत विधा, डॉ रंगभरी काशिव संयोजक चित्रकला, मुस्कान गोस्वामी संयोजक नृत्यकला, ललित अयाचित संयोजक नाट्य कला, माधवानंद दुबे संयोजक साहित्य विधा, दयाराम सारोलिया संयोजक लोकगायन, अजय गंगोलिया वैशाली अग्रवाल, कविता सिसोदिया संयोजक प्राचीन कला, राजेंद्र सिंह गांधी आय. टी. प्रमुख बनाए गए। कार्यकारिणी में सर्वसहमति से अरुणा सोनी, कुसुमलता अग्रवाल, सरिता मोदी, नारायण सोलंकी, विनोद कुमार सिंह, शैलेन्द्र चौधरी लिए गए। आगामी वर्ष की कार्ययोजना महामंत्री प्रफुल्ल काशिव ने प्रस्तुत की, संचालन उमेश जोशी तथा आभार देवकृष्ण व्यास ने व्यक्त किया।
0 Comments