शर्मा की सेवानिवृत्ति पर संस्था परिवार ने किया सम्मान
देवास। शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत 39 वर्ष की बेदाग, ईमानदारी और कर्तव्य के पथ पर सहज और सरल रहकर, सबको साथ लेकर कार्य करने वाले अशोक शर्मा शासकीय नियमानुसार शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शासकीय सिंधी माध्यमिक विद्यालय क्र. 4 के संस्था परिवार द्वारा उनका विदाई एवं सम्मान समारोह संस्था परिसर में रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष एवं शर्मा परिवार द्वारा सर्वप्रथम मॉ शारदा की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय सोलंकी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य अतिथि दिव्या निगम, विष्णु वर्मा, रजनीश पोरवाल, रफीक शेख, सहज सरकार, वर्षा नेगी जनशिक्षक, प्रधान अध्यापक एवं स्टाफ द्वारा अशोक शर्मा का शाल, श्रीफल, पुष्पमाला से सम्मान किया गया। संस्था महात्मा के सहज सरकार एवं वर्षा नेगी द्वारा मोमंटो एवं शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अजय सोलंकी, दिव्या निगम, विष्णु वर्मा, रजनीश पोरवाल, रफीक शेख ने अपने उद्बोधन में श्री शर्मा के द्वारा अपने सेवा काल में किए गये कार्यो की प्रशंसा की साथ ही उनके स्वस्थ एवं मंगल जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम में संस्था प्रधान हेमंत कानूनगो व स्टाफ, शिक्षा विभाग से राजेन्द्र वर्मा, मतीन शेख, शाला सकंुल नं.1 से मनोहर पटेल, अनीस शेख, अनुज जायसवाल, राजेन्द्र दुबे, फारूख शेख, जनशिक्षा केन्द्र से सहज सरकार, वर्षा नेगी, संस्था परिवार से सेवानिवृत्त भूषण कर्णिक, साधना व्यास, रजनी अशोक कुमावत आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मीना खत्री ने किया तथा आभार संस्था प्रधान हेमंत कानूनगो ने माना।
0 Comments