Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जय हिन्द सखी मंडल ने दी श्री ठाकुर को श्रद्धांजलि,;स्व. ठाकुर इतिहास के श्रेष्ठ उपासक थे - दुर्गेश अग्रवाल,,इतिहास वह कड़ी है जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है

जय हिन्द सखी मंडल ने दी श्री ठाकुर को श्रद्धांजलि
स्व. ठाकुर इतिहास के श्रेष्ठ उपासक थे - दुर्गेश अग्रवाल
इतिहास वह कड़ी है जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है
देवास। जय हिन्द सखी मंडल द्वारा महर्षि पतंजली योग परिसर में विख्यात साहित्यकार एवं इतिहासकार स्व. जीवनसिंह ठाकुर  की स्मृति में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के सानिध्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. ठाकुर छात्र जीवन से ही लेखन कला से जुड़ गए थे। कॉलेज में अध्ययन के समय से ही आपके सामाजिक और शैक्षिक लेख अखबारों में छपना प्रारंभ हो गए थे। आपकी लिखी कहानियां भी पत्र पत्रिकाओं में छपती थी। स्व. ठाकुर साहित्य के उच्च कोटि के साधक थे। उनकी रचनाओं में सामाजिक कुरीतियों पर स्पष्ट प्रहार होता था। सरल और सुगम भाषा में लिखे गए लेख हृदयस्पर्शी होते थे। लेकिन स्व. ठाकुर साहित्य के साथ साथ इतिहास विषय में भी पारंगत थे। समाज में एक इतिहासकार की भूमिका अद्वितीय होती है। इतिहास ही भविष्य को जन्म देता है। स्व. ठाकुर इतिहास के श्रेष्ठ उपासक थे। इतिहास चर्चा हमें अपने अतीत से परिचय कराती है। इतिहास वह कड़ी है जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है। आपने स्वतंत्रता संग्राम में हाटपीपल्या और राघोगढ़ के महत्व का गंभीरता पूर्वक अध्ययन कर उन तथ्यों से परिचित कराया जो हमें पाठ्य पुस्तकों में नहीं मिलते हैं। नगर नागदा का संबंध सम्राट अशोक से जोड़ते हुए अद्भुत जानकारियों का संग्रह स्व. ठाकुर के पास था। जीवनसिंह ठाकुर विख्यात विद्वान होते हुए भी अत्यंत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। ज्ञान के अहंकार से शूून्य स्व. ठाकुर उपलब्धियों से परिपूर्ण थे। देवास नगर ने अपना एक शैक्षिक और सामाजिक सुधारक खो दिया है पर हम उम्मीद करें कि उनकी शिक्षाओं के प्रकाश में देवास निंरतर प्रगति करेगा। इस अवसर पर सखी स्नेेहा ठाकुर ने कहा कि स्व. जीवनसिंह ठाकुर ने जय हिन्द सखी मंडल के एक कार्यक्रम में आकर स्वतंत्रता संग्राम के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की थी। सखी तनुश्री विश्वकर्मा ने कहा कि स्व. ठाकुर ने कहा था कि इतिहास को कहानी की तरह पढ़ना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, पतंजली योग संस्थान अध्यक्ष अनंत जोशी एवं जय हिन्द सखी मंडल की सखियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वरिष्ठ सखियां रोशनी कुमावत, अंकिता परसाई, शिवानी वर्मा, नंदनी शाक्य, अनमोल खेलवाल सहित सभी कनिष्ठ सखियां उपस्थित थीं।

भवदीय
प्रसून पंड्या
9131869803

सादर प्रकाशनार्थ
दिनांक 21 जनवरी 2024

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...