Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लघु नाटिका से दिया संदेश, सोशल मीडिया की लत मानव जीवन के लिए हानिकारक

लघु नाटिका से दिया संदेश, सोशल मीडिया की लत मानव जीवन के लिए हानिकारक
देवास। जिला शिक्षा केंद्र देवास द्वारा  स्थानीय नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 में ब्लॉक स्तर पर चयनित कक्षा 6 से 12 वी में अध्ययन करने वाले बच्चो की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई।प्रदर्शनी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा की बालिकाओं ने लघु नाटिका का मंचन कर उत्कृष्ट नाटिका मंचन का पुरस्कार प्राप्त किया।
कन्नौद,खातेगांव,बागली,टोंकखुर्द,सोनकच्छ,देवास विकासखंड से लगभग 100 चयनित बच्चो ने अपने विज्ञान,गणित, पर्यावरण एवम सामाजिक विज्ञान विषय आधारित मॉडल का प्रदर्शन इस दौरान किया।प्रदर्शनी में नाटिका के माध्यम से बच्चो ने संदेश दिया कि आधुनिक समय में मनुष्य सोशल मीडिया और ऑनलाइन दुनिया में इतना व्यस्त होता जा रहा है कि मानव शरीर पर इसके भयंकर दुष्परिणाम होने लगे है,मानसिक बीमारियां बढ़ रही है,छात्र छात्राओं में पढ़ाई में रुचि लेने के बजाय सोशल मीडिया के व्हाट्स एप,फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर सक्रिय होकर अपना कीमती समय नष्ट किया जा रहा है,इन सबसे बचने की महती आवश्यकता को दर्शाती लघु नाटिका को देवास जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप जैन,बीआरसी देवास किशोर वर्मा,सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल, बीईओ देवास अजय सोलंकी,प्रतियोगिता नोडल सुश्री रफत कुरैशी, डॉ.रजनीश पोरवाल,जनशिक्षक वर्षा सिंह नेगी, सहज सरकार, बीएसी गिरीश चौरे,एपीसी रेणु गुप्ता,शीतल मालवीय,आदि वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा से बालिकाओं,विद्यालय प्रधान पाठक एवम शिक्षको को पुरस्कृत किया गया।विद्यालय शिक्षिका सुश्री ममता मिमरोट,शिक्षक इंदर सिंह बेसवाल,प्रधान पाठक विक्रम सिंह मालवीय के मार्गदर्शन में बच्चो की लघु नाटिका अमिट छाप छोड़ने में सफल रही।माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा के बच्चो की उपलब्धि पर विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक छतर सिंह ठाकुर,यास्मीन शेख,सुश्री रिजवाना खान,
शारदा वर्मा,सुषमा बघेल,देवेंद्र चंदेल ने शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...