Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

खेल जगत के विक्रम अवार्डी, प्रसिद्ध भजन गायिका सहित विभिन्न संगठनों और कांग्रेस जनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

खेल जगत के विक्रम अवार्डी, प्रसिद्ध भजन गायिका सहित विभिन्न संगठनों और कांग्रेस जनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
देवास । देश, प्रदेश के साथ ही देवास में भी भारतीय जनता पार्टी के साथ आकर मोदी जी के परिवार से जुड़ने का एक अलग ही माहौल चल रहा है इसमें शुक्रवार को खेल जगत के विक्रम अवार्डी, प्रसिद्ध भजन गायिका, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ विविध क्षेत्रों से जुड़ी ख्यातनाम हस्तियां भाजपा में शामिल हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों एवं दुनिया में बढ़ रहे भारत के सम्मान से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए जाने का सिलसिला लोकसभा चुनाव की आचरण संहिता लागू होने के पूर्व से जारी है। शुक्रवार को शहर एवं ग्रामीनांचल से जुड़े कांग्रेस नेताओं सहित विविध क्षेत्रों से जुड़ी कई नामी हस्तियों, समाजसेवी जनों ने प्रदेश के मंत्री इंदर सिंह परमार और देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, लोकसभा प्रभारी बहादुर मुकाती, सदस्यता अभियान के प्रभारी रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, मनीष सोलंकी, संजय दायमा, मनोहर पंवार, जितेंद्र सेंधव, भेरूलाल अटारिया, महेश चौहान मंचासीन थे। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रूपनेंद्र गवली, सालमखेड़ी के सरपंच धीरजसिंह सैंधव, बुदासा के सरपंच देवराज सिंह सैंधव, लसुड़िया के सरपंच, लसुड़िया एवं नागर  ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत व्यास भाजपा में शामिल हुए। संचालन पूर्व देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव ने किया। आभार महेश गवली ने व्यक्त किया। 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली प्रमुख हस्तियां

भाजपा जिला कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं एवं सरपंचों के साथ प्रमुख नामचीन हस्तियों में खेल जगत से जुड़ी जय मीणा (विक्रम आवार्डी), आदित्य दुबे (विक्रम आवर्डी), अभिषेक परिहार (एकलव्य आवार्डी), जितेंद्र गोस्वामी (कोच), पूनम सविता (राष्ट्रीय पदक विजेता), तनु गवाठिया (राष्ट्रीय पदक विजेता), कला जगत से जुडी संस्कृति पगारें (भजन गायिका), आकाश अग्रवाल (भजन गायक), साक्षी शर्मा (गायिका एवं एंकर), चिकित्सा क्षेत्र से डॉ महेंद्र सिंह सोनगरा, अधिवक्ता गण सर्वश्री राजेश वर्मा, गरिमा श्रीवास्तव, मुकेश चौधरी, सीमा बीडवाल, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े जितेंद्र वर्मा (संस्था नर नारायण), मोहनलाल शर्मा (पतंजलि पीठ), संजय सहल, जयस जनजाति समाज के लिए काम करने वाली संस्था जयस से जुड़े रूमाल बामनिया, आकाश कलम, अंतिम सोलंकी, समाज प्रमुखों में वाल्मीकि समाज से प्रकाश सांगते, बालकृष्ण बाली, दौलतराम खत्री, अशोक धारु श्यामलाल टाँक, क्रिश्चियन समाज से सुनील चौहान, वालेंस वागेला, विजय बिशवरा, यश डेनियार आदि भाजपा में शामिल हुए । राज्य सरकार के मंत्री श्री परमार, भाजपा प्रत्याशी श्री सोलंकी सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा सभी को दुपट्टा एवं पुष्पमाला पहनाते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...