Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सिविल न्यायाधीश जितेन्द्रसिह परमार का ग्वालियर स्थानांतरण

सिविल न्यायाधीश जितेन्द्रसिह परमार का ग्वालियर स्थानांतरण
देवास। देवास जिले के ग्राम भूतिया बुजुर्ग के सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड इछावर के जितेन्द्र सिंह परमार, का चतुर्थ सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड ग्वालियर के पद पर स्थानान्तरण हो गया है। जितेन्द्र सिंह परमार, वर्ष 2021 से वर्ष 2024 तक इछावर न्यायालय में सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड के पद पर पदस्थ रहे। श्री परमार के कार्यकाल में लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का जन-जन तक प्रचार प्रसार किया गया। उनके कार्यकाल में मध्यस्थता केन्द्र इछावर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, जिनका कि माननीय न्यायाधीश के द्वारा समय-समय पर मॉनिटरिंग एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मध्यस्थता केन्द्र इछावर का निर्माण कार्य इतना व्यवस्थित एवं गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हुआ कि इसे आई.एस.ओ. संस्था द्वारा आई.एस.ओ. प्रमाण पत्र 9001-2015 प्रदान किया गया। उक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला यह मध्यस्थता केन्द्र म0प्र0 राज्य का प्रथम तहसील विधिक सेवा समिति है। अधिक प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से निराकरण किया गया। श्री परमार की कार्य शैली त्वरित गति से कार्य करने की रही है। वर्तमान में उनके न्यायालय में पांच वर्ष, दस वर्ष, पन्द्रह वर्ष, बीस वर्ष से अधिक अवधि का एक भी प्रकरण लंबित नहीं है। श्री परमार द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा 25 मोस्ट पेंडिग केसेस की स्कीम में अब तक 100 प्रतिशत निराकरण किया गया है। श्री परमार के कार्यकाल में ई-सेवा केन्द्र का निर्माण कार्य भी पूर्ण हुआ। इस प्रकार श्री परमार साहब का कार्य प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट रहा, जिसके परिणाम स्वरूप ही  माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा महानगर ग्वालियर में चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड के पर स्थानान्तरण उपरान्त पदस्थ किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...