Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास का शपथ विधि समारोह संपन्न

मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास का शपथ विधि समारोह संपन्न
देवास। विगत दिवस होटल रामाश्रय में मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा  देवास का सत्र 2024 से 26 हेतु गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। शाखा की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अंचल प्रमुख सुमन मूंदड़ा, राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख इंदु गर्ग एवं अंशु गुप्ता, विशेष अतिथि नगर निगम महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा इंदौर नगर निगम पार्षद मुद्रा शास्त्री, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्राची माहेश्वरी इंदौर, पूर्वी क्षेत्र सचिव मंजुला सोनी, प्रांतीय अध्यक्ष एवं शपथ अधिकारी राजकुमारी बागड़ी, प्रांतीय झोन प्रमुख अरुणा सोनी, निवृत्मान अध्यक्ष उमा परवाल की उपस्थिति में शाखा देवास की नवीन कार्यकारिणी जिसमें अध्यक्ष पद पर शकुंतला सोनी, उपाध्यक्ष मंजूबाला जैन एवं शशि दुषाद, सचिव विजयलक्ष्मी भूतड़ा, सहसचिव मंजू भूतड़ा एवं मंजू गोयल, कोषाध्यक्ष संध्या पेशकर एवं समस्त प्रकल्प प्रमुख तथा कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में पर्यावरण प्रकल्प एवं अंगदाननेत्रदान प्रकल्प पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई बालविकास प्रकल्प के अंतर्गत मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत नृत्य से किया गया। मुख्य अतिथि सुमन मूंदड़ा ने अपने उद्बोधन में शाखा की बहनों को निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरणा दी। शाखा अध्यक्ष शकुंतला सोनी ने अपने उद्बोधन में शाखा की बहनों को उत्कृष्ट कार्य के लिए संगठित होकर कार्य करने पर बल दिया। मुद्रा शास्त्री द्वारा गर्भ संस्कार पर उद्बोधन दिया गया एवं डॉक्टर प्राची माहेश्वरी द्वारा अंगदान नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मीना विजयवर्गीय द्वारा किया गया एवं बहनों द्वारा तिरंगा ध्वज लेकर परिसर में प्रदर्शन किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन सचिव विजयलक्ष्मी भूतड़ा द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...