Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन का श्रावणी उपाकर्म संपन्न

श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन का श्रावणी उपाकर्म संपन्न
देवास। श्री श्रीगौड ब्राह्मण प्रगति संगठन देवास का श्रावणी उपाकर्म (हिमाद्री)कार्य मोक्षदायिनी मां शिप्रा के तट पर वेद मूर्ति पंडित मंगलेश शुक्ला एवं पण्डित चन्द्रशेखर शर्मा के मार्गदर्शन व प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सुरेश शर्मा एवं संस्था अध्यक्ष महेंद्र जोशी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पंडित वेदमूर्ति द्वारा सर्वप्रथम तीर्थस्थान, पंचगव्य स्नान, हिमाद्री स्नान संकल्प कर भगवान विष्णु एवं ऋषि का पूजन कर मंत्रो उपचार के साथ नवीन यज्ञोपवीत धारण करवाया एवं पितृ तर्पण एवं हवन कार्य किया गया। हिमाद्रि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन सम्मिलित हुए अशोक पन्डया,सुरेंद्र त्रिवेदी, शिवानंद दुबे, राधेश्याम जोशी, यशवंत जोशी, डॉक्टर दिलीप पन्डया, मुकेश शर्मा, बाबूलाल तिवारी, सुदामा प्रसाद तिवारी, धर्मेंद्र जोशी, दिलीप जोशी, राजेंद्र शर्मा, डॉक्टर सचिन जोशी, माधवानन्द दुबे, मनोज जोशी, शेलेन्द जोशी, संतोष जोशी, रामकृष्ण शर्मा,  संजय तिवारी, संदीप शर्मा, जितेंद्र तिवारी, अशोक दुबे, जितेंद्र जोशी, आलोक  शर्मा, जाग्रत पन्डया, अमन शुक्ल, सुधीर व्यास, वैभव शर्मा, अरविंद पांडे, आदर्श दुबे, अंशुल दुबे आदि लोग सम्मिलित हुए ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...