भाजपा मनाएगी संविधान गौरव दिवस
देवास। भाजपा अजा मोर्चा जिला देवास द्वारा सोमवार को भाजपा कार्यालय देवास पर एक वृहद बैठक आयोजित कर आगामी 24 दिसंबर को शाम 5 बजे स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में संविधान गौरव दिवस अभियान के अंतर्गत हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर संगोष्ठी आयोजित की जाना है। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक चिंतामन मालवीय रहेंगे। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने भाजपा अजा मोर्चा की एक बैठक आयोजित की, जिसमें उन्होंने उक्त कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाने की बात कही। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हों, इसे लेकर रूपरेखा बनाई गई। वहीं पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय दायमा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सेंधव ने कांग्रेस पर संविधान के तिरस्कार और बाबा साहब को अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना, आयुष्मान योजना और गरीबों को मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने समाज के हर वर्ग का उत्थान किया है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, प्रदेश् कार्यसमिति सदस्य सुरेश आर्य, निगम अध्यक्ष रवि जैन, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी, मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, पंकज घारू, विजयसिंह राणा, कमल अहिरवार, मनीष डांगी, संतोष पंचोली, पार्षद महेश फुलेरी, मनोहर जाधव, बजरंगलाल बैरवा सहित मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थिति थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।
0 Comments