देवास। संस्था जय भोले बैंक नोट प्रेस द्वारा संचालित अभियान एक कदम हरियाली की ओर के तहत गुरूवार को पौधारोपण किया गया। उक्त अभियान के तहत स्थानीय वृद्धाश्रम बसेरा में 21 फलदार पौधे कटहल, संतरा, और निंबू के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधो की परवरिश का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था संयोजक सुमेर सिंह जाधव, समाज सेवी पं. मधुसूदन शर्मा, मोहिनी जाधव, कविता जाधव, मुकेश वानखेड़े, ललन कुमार, शालिनी कुमारी, रफिक पठान, अरुण तिवारी, अभियुक्त सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे। वृद्धाश्रम बसेरा प्रबंधक दिनेश चौधरी ने सभी सदस्यों का आभार माना।

0 Comments