देवास। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध म.प्र. आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका मिनी कार्यकर्ता संघ द्वारा महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हाटपीपल्या में किया गया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अमित पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाटपीपल्या थाना की सब इंस्पेक्टर शहनाज खान थी, अध्यक्षता हाटपीपल्या तहसील की कानूनगो अधिकारी सुनीता सोलंकी ने की। इस अवसर पर शहनाज खान ने नारी सशक्तिकरण व नारी सुरक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष चंद्रकांता राठौर, संगीता वर्मा, गंधर्वपुरी से ब्रजबाला शर्मा, उदयनगर से कविता सोलंकी, अंतिमबाला श्रीनाथ, कार्यक्रम में उपस्थित रही।
कार्यक्रम में शशिकला शर्मा, सीमा लोधी, कला मंडला, बबीता गुर्जर, अर्चना प्रजापति, सरिता विश्वकार्मा, सुनीता बनेडिया, प्रमिला पाटीदार, रेखा मालवीया, यशोदा कुशवाह, शांता भाटी, कौशल्या अहिरवाल का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रोदय संगठन की पूजा बचानिया ने किया। आभार आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष रामू जमोडिया ने माना

0 Comments