Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर भव्य स्वागत, चामुंडा भवानी की प्रतिकृति भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर भव्य स्वागत, चामुंडा भवानी की प्रतिकृति भेंट

देवास।  मध्यप्रदेश के विकास के लिए संकल्पित और प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर उज्जैन हेलीपेड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने उन्हें माँ चामुंडा भवानी की प्रतिकृति भेंट की और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर जय माता दी के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के सतत विकास की मंगलकामना व्यक्त की। इस अवसर पर देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...