संस्था जन चेतना ने वीर सपूतो को माल्यार्पण कर मनाया शहादत दिवस
देवास। संस्था जन चेतना ने वीर सपूतो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर शहादत दिवस मनाया। संस्था द्वारा भारत माता के वीर सपूत, स्वतंत्रता संग्राम एवं महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहीद दिवस पर स्टेशन रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अजय तोमर, पंकज वर्मा, भूपेश ठाकुर, प्रवीण वर्मा, सोनू परमार, धर्मेश जोशी, ऋषि सोलंकी, नितेश प्रजापति, खिलेश शिंदे, नीरज पटेल, दीपक सुर्यवंशी, राघवेन्द्र बैरागी, कुणाल चौहान एवं संस्था के अन्य साथी उपस्थित थे।
0 Comments