देवास। देवास जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव संजय पाटिल ने बताया कि, पटना (बिहार) में 10 मई से 15 मई 2025 तक सम्पन्न होने वाले खेलो इंडिया युथ गेम्स 2025 के लिए मध्यप्रदेश की बास्केटबॉल टीम की घोषणा विक्रम अवार्डी, भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के महासचिव एवं मध्यप्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल ने की। मध्यप्रदेश टीम में देवास जिला बास्केटबॉल संघ के 3 खिलाड़ी यश यादव, तोहिद शेख एवं दिव्याशु मल का चयन हुआ। जिसमे मध्यप्रदेश बालक वर्ग की टीम के मुख्य कोच खेल एवं युवा कल्याण विभागमें पदस्थ धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ( एनआयएस कोच बास्केटबॉल) है। उपरोक्त खिलाड़ी एवं कोच के चयन होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी जयवीरसिंह भदौरिया, जिला बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष मनीष पनवार, रईस खान, हेमेन्द्र निगम काकू, शक्तिसिंह गौड़, भारतसिंह राजपूत,संतोषसिंह गौड़,हेमन्त जोशी, वीरेन्द्रसिंह ठाकुर गोलु,संग्रामसिंह साठे,चंद्रभान शुक्ला, निसार खान,आकाश अवस्थी, जावेद पठान आदि शुभकामनाएं दी।
0 Comments