Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लावण्या यादव ने नौवीं एशियन जु-जित्सू चौंपियनशिप 2025, अम्मान, जॉर्डन मैं रजत पदक प्राप्त कर देश का तिरंगा लहराया

लावण्या यादव ने नौवीं एशियन जु-जित्सू चौंपियनशिप 2025, अम्मान, जॉर्डन  मैं  रजत पदक प्राप्त कर देश का तिरंगा लहराया
देवास। अम्मान, जॉर्डन देश में दिनांक 21 से 26 मई 2025 तक आयोजित  नौवीं एशियन जु-जित्सू चौंपियनशिप 2025 के लिए भारत देश के 31 खिलाडियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। उक्त जानकारी देते हुए जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ  मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया (एनआयएस) एवं महासचिव रोहिणी कलम ने बताया  मध्य प्रदेश जु-जित्सू संघ की  21 वर्ष आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी लावण्या यादव ने फाइटिंग सिस्टम इवेंट में 52 किलोग्राम वजन समूह में रजत पदक प्राप्त किया वहीं नवाजा इवेंट में एशिया में सातवां स्थान प्राप्त कर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन किया। विजेंद्र ने कहा कि ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) द्वारा अधिकृत जु-जित्सू इंटरनेशनल फेडरेशन (जेजेआईएफ) व जु-जित्सू एशियन यूनियन (जेजेएयू) के नेतृत्व में 21 से 26 मई 2025 तक अम्मान , जॉर्डन में आयोजित  नौ वीं एशियन जु-जित्सु चौंपियनशिप में लगभग 32 देशों के लगभग 800 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग किया,  एवं जु-जित्सू खेल 20वें एशियन गेम्स नागोया आईची जापान में भी ऑफीशियली सम्मिलित हैं इसके पहले भी इस खेल के खिलाड़ी एशियाई खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लावण्या यादव की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश जु-जित्सू संघ के मुख्य संरक्षक श्रीमती गायत्री राजे पवार विधायक देवास ,महेंद्र सोलंकी सांसद देवास, शाजापुर क्षेत्र, रायसिंह सेंधव भाजपा जिला अध्यक्ष,श्रीमंत विक्रम सिंह पवार, मनोज चौधरी विधायक, सुभाष शर्मा पूर्व महापौर, हाटपिपलिया, जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के  अध्यक्ष रेशी विनय कुमार जोशी, महासचिव सिहान अमित अरोरा, प्रीतम सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश संघ ,प्रेम परमार कोषाध्यक्ष ,रजनीश साहू उपाध्यक्ष , जावेद पठान खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास ,जितेंद्र पाटीदार उप सरपंच ,अशोक सेन, अजय कुंभकार, रश्मि कलम, वैदेही शर्मा, रेणुका कलाम, ऋषभ त्रिवेदी, ऋतिक सोलंकी, वेदांत खरसोदिया, उमा पाटीदार, जितेंद्र पल्सर, जीवन सिंह राजपूत, मनोज मालवीय, कपिल खरे, सुयश खरे,शुभम वर्मा, लक्ष्मी चौहान, मोनालिसा यादव, दिलप्रीत कोर औरअनिकेत चौधरी आदि ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...