Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा पौधारोपण मे हिस्सेदारी होगी,एक पेड मॉ के नाम से रोपित करेंगी

स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा पौधारोपण मे हिस्सेदारी होगी,एक पेड मॉ के नाम से रोपित करेंगी
देवास। राज्य शासन की मंशानुसार पर्यावरण सुधार की दिशा मे किये जाने वाले अमृत मिशन के अन्तर्गत वृहद पौधारोपण मे स्वंय सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी तय की जावेगी। इस हेतु नगर निगम के द्वारा स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के साथ वार्ड क्रमांक 21 गंगा नगर मे स्थित विद्धेश्वर महादेव मंदिर मे एक आवश्यक बैठक निगम उपायुक्त जाकीर जाफरी के द्वारा एनयुएलएम अधिकारी विशाल जगताप के साथ ली जाकर इन्हें शासन मंशानुसार पौधारोपण मे भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक मे उपायुक्त ने स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को पौधारोपण मे हिस्सेदारी करने हेतु  प्रेरित करते हुये कहा कि हम वृक्षों का पूजन करते हैं। अगर हम किसी पौधे को लगा कर इसे वृक्ष का रूप देने तक उसकी देखभाल करने हमे आत्मसंतुष्टि होती है। इस भावना को आत्मसात कर हमे पौधारोपण मे बढचडकर हिस्सा लेना है। बैठक मे श्री जगताप ने बताया कि शासन द्वारा पौधारोपण कर देखभाल करने हेतु शासन स्वंय सहायता समूह की सहायता भी करेगी। बैठक के उपरांत नगर निगम द्वारा महिलाओं को वूमेन फारट्री के कीट भी प्रदान किये गये। इस अवसर पर जय मॉ शारदा, सांई कृपा, लक्ष्मी बचत शाखा की महिलायें उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...