Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अजब सिंह ठाकुर अटल फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री नियुक्त

अजब सिंह ठाकुर अटल फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री नियुक्त 
देवास। सामाजिक सेवा क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजब सिंह ठाकुर को अटल फाउंडेशन का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। अटल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद नायक द्वारा जारी आदेश में यह अपेक्षा की गई है कि श्री ठाकुर पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और जिला स्तर पर कमेटी गठित कर संगठन को सशक्त बनाएंगे। इस अवसर पर श्री ठाकुर को भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, डॉ. जयसिंह सेंधव, सुदेश सांगते, सुरेंद्र चतुर्वेदी, मनोज जी, जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्रसिंह ठाकुर, जितेंद्रसिंह सोलंकी, महेंद्रपालसिंह सेंधव, दीपक गर्ग, ओंकारसिंह सिसोदिया, मनोहरसिंह, अटल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अपर्णासिंह त्रिपाठी, मप्र अध्यक्ष विष्णुप्रसाद नायक, उपाध्यक्ष सुदीप व्यास ने बधाई दी है। उक्त जानकारी कमल अहिरवार ने दी।



Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...