देवास: उत्कृष्ट विद्यालय देवास के जिला एवं प्रदेश के मेरिट सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने पुष्पमाला एवं मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारती और उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी के साथ विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्य एवं पालक उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने प्रत्येक विद्यार्थी को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा भी की और इसे कार्य रूप में परिणत करने के लिए तुरंत आदेश भी दिए। कलेक्टर की इस पहल से विद्यार्थियों एवं पालकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी एवं स्टाफ ने इस हेतु कलेक्टर का आभार ज्ञापित किया। प्राचार्य के साथ विद्यालय के संतोष स्वर्णकार नीरज कानूनगो और भावेश कानूनगो भी थे।
0 Comments