Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अपने कर्तव्य का पालन ही सच्ची देश भक्ति है..महेश सोनी

अपने कर्तव्य का पालन ही सच्ची देश भक्ति है..महेश सोनी 
देवास: प्रत्येक नागरिक को अपने देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। देश के प्रति समर्पित रहना हमारा प्रथम कर्तव्य है। देश से ही हमें पहचान मिलती है। हम देश में किसी भी स्थान पर रहते हों,हमारा धर्म, भाषा, जाति, व्यवसाय आदि मैं भिन्नता हो सकती है। लेकिन सभी नागरिकों का देश प्रेम एक जैसा होना चाहिए। हम किसी भी स्थान पर कार्य करते हो उससे फर्क नहीं पड़ता। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, सबका अपना महत्व होता है। जिस प्रकार मानव का  महत्व तभी होता है जब उसमें मानवता हो ।उसी प्रकार किसी भी नागरिक मैं जब तक देशभक्ति ,देश सेवा ,देश के प्रति समर्पण नहीं होता वह नागरिक कहलाने का अधिकारी नहीं है। देश भक्ति प्रदर्शित करने का सबसे अच्छे तरीका यही है कि हम हमारे कर्तव्य को सच्चे दिल से निभाएं। हर नागरिक देश के लिए अमूल्य संपत्ति है। नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह भी देश के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे।
    वैचारिक मतभेद एवं पूर्वाग्रह के कारण अधिकांश नागरिक अपना कर्तव्य पूरे मन से नहीं निभाते और उसका अंततः परिणाम यह होता है कि देश को जितना विकास करना चाहिए उतना  हो नही पाता।
जहां भी रहे देशभक्ति का दीपक हमारे हृदय में प्रज्वलित होता रहे ,और हम समर्पित भाव से तन, मन, धन से देश के लिए कार्य करते रहे हैं ।यही सच्ची देशभक्ति है और देश को भी हम सभी नागरिकों से  यही अपेक्षा है।
हम निजी या सरकारी किसी भी क्षेत्र में काम करें, सभी के कार्य का महत्व है और सभी के सम्मिलित प्रयास से ही देश विकसित और महान बनता है।
आज हमारे देश ने सभी क्षेत्रों में शानदार उपलब्धि हासिल  की है और निरंतर विकास के पथ पर बढ़ रहा है। हम सभी नागरिकों का भी यही परम कर्तव्य होना चाहिए कि हम सच्चे मन से अपने प्रयास करें ।
जय हिन्द जय भारत।🇨🇮
महेश सोनी प्रधानाध्यापक (राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक,स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नगर निगम) शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी देवास

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...