पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की गौरव गाथा पर नाटक का भव्य मंचन,,
मल्हार स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता
देवास: मल्हार स्मृति में "पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर गौरव गाथा" पर आधारित नाटक का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर जिला अध्यक्ष, विधायक और महापौर द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय इतिहास की महान शासिका बताया। श्री सेंधव ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन धर्म, सेवा और सुशासन का आदर्श उदाहरण है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने कहा कि पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने काशी, हरिद्वार, अयोध्या, रामेश्वरम् जैसे धार्मिक स्थलों पर मंदिर, घाट, धर्मशालाएं स्थापित कर धार्मिक पुण्य जागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई के त्याग, समर्पण और सेवा के कारण उन्हें पुण्यश्लोका की उपाधि मिली है, इसलिए आज उन्हें लोग श्रद्धा से याद कर रहे हैं।वहीं अश्विन आशापुरे एवं उनकी टीम द्वारा अहिल्या माता के जीवन पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व अर्जुन चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा देवी अहिल्याबाई की शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक दुर्गेश अग्रवाल ने दिया आभार सह संयोजक नवीन सोलंकी ने माना। संचालन ओम जोशी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनीश सोलंकी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष परवेज शेख, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, देवेंद्र नवगोत्री, मधु शर्मा, शुभम जाधव, मोनिका शर्मा, कपिल सिंह आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments