ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु को श्रद्धांजलि दी, सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
देवास। भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वीर सैनिकों के सम्मान में गुरुवार शाम को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा स्टेशन रोड स्थित यूनियन बैंक के पास से प्रारंभ हुई एवं शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड पहुंची। कार्यकर्ताओं ने गजरा गियर्स चौराहे पर स्थित भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में भाजपा विधानसभा प्रभारी ओम जोशी ने कहा, पुलवामा में हमारे लोगों की हत्या के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा। हमारे सैनिकों की वीरता और बहादुरी के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।’ उन्होंने कहा कि महाराजा मंडल की तिरंगा यात्रा के बाद पार्टी के अन्य चार मंडल भी आने वाले दिनों में इसी तरह की यात्राएं निकालेंगे। यात्रा के पश्चात मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
0 Comments