Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में विकसित कृषि संकल्प अभियान के संबंध में बैठक आयोजित,,,किसानों को केश क्रोप लगाने के लिए करें जागरूक – कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह,,,किसानों को नई तकनीकों की जानकारी देकर कृषि नई तकनीकों को अपनाने के लिए करें जागरूक

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में विकसित कृषि संकल्प अभियान के संबंध में बैठक आयोजित,,,
किसानों को केश क्रोप लगाने के लिए करें जागरूक – कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह,,,
किसानों को नई तकनीकों की जानकारी देकर कृषि नई तकनीकों को अपनाने के लिए करें जागरूक

देवास: 23 मई 2025 (शकील कादरी) जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक चलाया जायेगा। अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी, महिला बाल एवं विकास विभागों अधिकारी उपस्थित थे।

     कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्‍द्र बहुत महत्‍वपूर्ण संस्‍थान है, जो नई-नई तकनीकों से किसानों को जागरूक कर रहा है। लेब में जो शोध हो रहे है, उनकी जानकारी हमें किसानों तक पहुचानी होगी। नई तकनीकों का उपयोग करने के लिए किसानों को जागरूक करने का कार्य करें। आगामी 15 दिनों के लिए जिले में विकसित कृषि संकल्‍प अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए हम सभी को गांव-गांव जाकर संगोष्‍ठी का आयोजन कर किसानों को नई तकनीकों की जानकारी देकर समझाना होगा।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि आज देश में बहुत सी जगह वर्टिकल खेती हो रही है, जिससे किसान एक ही जगह चार फसल लगाकर कर अपने उत्‍पादन को बढ़ा रहा है। जिससे किसानों को अच्‍छी आय हो रही है। उन्‍होंने कहा कि हमें जैविक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। रासायनिक खाद के उपयोग से बहुत सी बीमारियां हो रही है। रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का उपयोग करने के लिए किसानों को जागरूक करने की आवश्‍यकता है।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि किसानों पारंपरिक फसलों के अलावा, विभिन्‍न प्रकार की उद्यानिकी फसलों को भी लगाना चाहिए। किसानों को संगोष्ठियों में उद्यानिकी फसलों की जानकारी दें। किसानों को खेतों में ड्रीप स्प्रिंकलर का उपयोग करने के लिए जागरूक करें, ड्रीप स्प्रिंकलर के उपयोग से कम पानी में किसान फसल ले सकते है। किसानों को केश क्रोप लगाने के लिए जागरूक करें, जिससे कम लागत में ज्‍यादा-ज्‍यादा फायदा किसानों को मिले। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि आज दक्षिण भारत में किसान केश क्रोप के माध्‍यम से लगभग पांच गुना ज्‍यादा मुनाफा कमा रहे है।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा किसान अपने खेती की मिट्टी का परीक्षण लेब में करवाकर उसके अनुसार फसलें लगाता है तो किसानों को पहले की अपेक्षा ज्‍यादा फसल का उत्‍पादन होगा, जिससे किसानों की आय भी बढेगी। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा किसानों को अपनी जमीन पर छोटे से हिस्‍से में केश क्राप और उद्यानिकी फसले लगानी चाहिए, जिसके लिए हमें किसानों को संगोष्‍ठी के माध्‍यम से जागरूक करना होगा।

      इस दौरान कलेक्‍टर श्री सिंह ने केवीके में गिर गाय पशुपालन इकाई, बहुत स्‍तरीय सब्‍जी उत्‍पान इकाई, मत्‍स्‍य पालन इकाई, प्राकृतिक खेती घटक उत्‍पादन इकाई, अजोला इकाई, केचुआ खाद उत्‍पादन इकाई का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम की शुरूआत में केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.पी.शर्मा ने कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी देते हुए विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्यों  पर प्रकाश डाला एवं किस प्रकार इसका क्रियान्वयन जिले के विभिन्न विकासखण्डों में किया जायेगा, के संबंध में जानकारी दी।

उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के साथ कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी, महिला बाल एवं विकास आदि विभागों के मैदानी अधिकारियों के साथ प्रगतिशील किसानों की अभियान में सक्रिय सहभागिता रहेगी। इस अभियान में खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों की उच्च उत्पादन तकनीक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, नई किस्मों, फसल विविधिकरण के साथ-साथ सरकारी योजनाओं आदि को बढ़ावा दिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...