Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

संस्था कर्मयोग एक जरिया ने किया प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान,,विभिन्न रोजगार की जानकारी दी, जरूरतमंदों को नगद राशि से पुरस्कृत किया

संस्था कर्मयोग एक जरिया ने किया प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान

विभिन्न रोजगार की जानकारी दी, जरूरतमंदों को नगद राशि से पुरस्कृत किया

देवास; संस्था कर्मयोग एक जरिया सामाजिक संस्था द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर काजी अबुल कलाम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी आर सी शिक्षा विभाग किशोर वर्मा ने की विशेष अतिथि के रूप मे राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक महेश सोनी, नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल रजाक शेख,भूतपूर्व सैनिक रविंद्र सिंह पवार, दिनेश सिंह चौहान, भरत पाटीदार,विद्यालय संचालक शकील कादरी, उस्मान शेख फारूक पठान थे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के वसीम शेख ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम राष्ट्रगान से किया गया। तत्पश्चात ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों आम नागरिक को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संस्था का परिचय देते हुए आपने बताया कि संस्था कर्मयोग सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों मैं हमेशा अग्रणी रही है एवँ समाज में अच्छे कार्य करने वालों को हमेशा प्रोत्साहित और सम्मानित करती रही हैं। संस्था द्वारा आज नगर के विभिन्न शासकीय अशासकीय विद्यालयो के 185 विद्यार्थियों का सम्मान किया जा रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर काजी अबूल कलाम ने कहा कि बच्चों की उपलब्धि में माता-पिता का महत्वपूर्ण स्थान है। उनकी मेहनत और परवरिश के कारण ही बच्चे उन्नति करते हैं। बी आर सी शिक्षा विभाग किशोर वर्मा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है और उनको सही शिक्षा सही परवरिश देना माता-पिता का पहला कर्तव्य है संस्था कर्म योग द्वारा किए जा रहे सम्मान निश्चित ही बच्चों में ऊर्जा का संचार करेंगे।
राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक महेश सोनी ने कहा कि शिक्षा ही परिवर्तन का सबसे बड़ा साधन है। मोटीवेटर वक्ता रवि पटेल ने कहा कि हिम्मत और मेहनत से सभी लक्ष्य प्राप्त होते हैं। भूतपूर्व सैनिकों ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों का भारत माता की जय के साथ ऊर्जा का संचार किया एवं सेना में कैसे जाते हैं इस पर भी प्रकाश डाला आपने कहा कि कहा कि  छात्र जीवन से ही हमारा भविष्य निर्धारित होता है इसलिए सभी को कड़ी से कड़ी मेहनत करना चाहिए। संस्था कर्म योग की ओर तीनों  सैनिकों का शाल, श्रीफल एवं मैडल देकर सम्मान किया गया युवा उद्यमियों निशा सोलंकी मेम, परवेज खान, फिरोज खान, मोहम्मद शेख, डॉक्टर बी.के. मंसूरी,ने रोजगार को कैसे संचालित किया जाए इस पर भी प्रकाश डाला,संस्था द्वारा पूर्व रजिस्टर्ड विद्यार्थीयो एवं उत्कृष्ट अंक लाने वाले बच्चों सानिया शाह,मुकीत मंसूरी,मुदब्बिर कादरी को भी सम्मानित किया गया।  विद्यार्थियों को नगद राशि 1000 देकर सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा सर्वाधिक अंक लाने वाले 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं एवं उनके माता- पिता को  प्रमाण पत्र ट्राफी एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न रोजगार की जानकारी बच्चों को प्रदान की गई। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष रोजगार मेला भी लगाया जाता है जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न रोजगार की जानकारी प्रदान की जाती है इस प्रकार के मेले से कहीं छात्र लाभान्वित हो चुके हैं। कार्यक्रम में मेरिट लिस्ट में आने वाली कुमारी मुस्कान को प्रमाण पत्र शील्ड एवं मैडल देकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम में अयूब भारती डॉक्टर राज खान भी उपस्थित रहे आए हुए अतिथियों का पुष्पमाला से एवं प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मान संस्था के फिरोज खान, जावेद शेख, फैजान हुसैन, तबरेज शेख, परवेज खान, शाहिद शेख, अमान मंसूरी, मलिक शेख, अली शेख, मोहम्मद शेख, समीर अली, अकरम खान, इखलास शेख, अजहर शेख, तौफीक शेख, समीर नागौरी, जैद शेख, रेहान शेख, मो. उबैद शेख, मुनाजिर खान ने किया, कार्यक्रम का संचालन शकील पठान ने किया आभार संस्था के शकील अहमद कादरी ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...