Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प से सिद्धि अभियान का श्री गणेश किया

केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प से सिद्धि अभियान का श्री गणेश किया
देवास। भाजपा कार्यालय देवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के विकसित भारत, सेवा, सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प से लेकर संकल्प से सिद्धि अभियान का श्री गणेश किया । संकल्प से लेकर सिद्धि के तहत भाजपा संगठन के जिले में  दो माह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।  
यहा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के अमृत काल में कई योजनाएं प्रारंभ कि जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान कार्ड ,जन धन योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, प्रधानमंत्री सडक से देशभर लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, देविप्रा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, ओम जोशी, संजय दायमा, सचिन जोशी , मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, देवेन्द्र नवगोत्री, अंजू शर्मा, शुभम चौहान, पार्षद गणेश पटेल, धर्मेन्द्र सिंह बैस, बाली घोसी, अजय पहाडिया, दुर्गेश चिलोरिया, हिमांशु राजोले, रणदीप मल्होत्रा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...