देवास। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र की भाजपा सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देवास विधानसभा की 18 जून को प्रमिलाराजे परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोट विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार थे। मुख्य आतिथ्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोट विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय ने मोदी सरकार के पहले ओर बाद की विदेश नीति एवं रक्षा के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों की जानकारी कार्यकर्ताओं दी। साथ ही डॉ मालवीय ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे स्वदेशी लड़ाकू विमानों एवं अन्य उपकरणों का प्रयोग किया गया। जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे संगठनात्मक कार्यो की जानकारी दी। विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी में उज्वला योजना, जन धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास जैसी विभिन्न योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। संकल्प पत्र का वाचन पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने किया। इस अवसर पर महामंत्री मनीष सोलंकी, विधानसभा संयोजक ओम जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दकिशोर पाटीदार, पूर्व महामंत्री फूल सिंह चावड़ा, भाजपा नेता मदनलाल कहार ,महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, पूर्व महामंत्री राजेश यादव, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, विजय सिंह पवार, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, शुभम चौहान, सुरेश सालोदिया, अतुल शर्मा, देवेन्द्र नवगोत्री, महामंत्री नवीन सिंह सोलंकी, भरत व्यास, रणदीप मल्होत्रा, कुलदीप जोशी, अजय पहाडिया, हिमांशु राजोले, दुर्गेश चिल्लोरिया,नीतू जाधव, महेन्द्र सिंह जवासिया सहित विधानसभा के वरिष्ठ नेता जन प्रतिनिधि, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभा का संचालन पार्षद एमआईसी सदस्य धर्मेन्द्र सिंह बेस के किया एवं आभार पार्षद एमआईसी सदस्य गणेश पटेल माना।
0 Comments