सतपुड़ा एकेडमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
देवास। 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सतपुड़ा एकेडमी परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के चेयरमैन तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव जी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं स्टाफ के साथ मिलकर पौधों की पूजा-अर्चना कर पौधारोपण किया गया। एकेडमी में हर वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी 100 से अधिक पौधे रोपने का संकल्प लिया गया। उल्लेखनीय है कि सतपुड़ा एकेडमी बीते नौ वर्षों से 1500 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय भूमिका निभा रही है, जिसके परिणामस्वरूप आज पूरा एकेडमी परिसर हरियाली से आच्छादित है। कार्यक्रम में विशेष रूप से एकेडमी संचालक श्री भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य श्री वी.एस. जॉब, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं प्रकृति से जुड़ाव की भावना विकसित करना रहा। समस्त विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

0 Comments