भाजपा चामुण्डा मंडल ने किये बिल्बपत्र के पोधों का वितरण
देवास। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में आज भाजपा चामुण्डा मंडल द्वारा बिल्व पत्र के पोधों का वितरण किया गया। एक पेड मां के नाम अभियान के संयोजक भाजपा मंडल महामंत्री भरत व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकम में भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव, अभियान के संयोजक ओम जोशी ने भाजपा के उपस्थित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं से आग्रह किया है कि वृक्षारोपण के इस कार्यकम को बूथ स्तर तक मनाना है तथा प्रत्येक बूथ पर पोधारोपण भी करना है एवं जिन पोधों का हम रोपण कर रहे है उनके संरक्षण की जिम्मेदारी हमारे उस क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की है उन्होनें कहा कि हम सभी अपनी जवाबदारी का निर्वहन करते हुए इस कार्यकम में सहभागिता करें। स्मरण रहे हरियाली अमावस्या पर भाजपा द्वारा वृहद स्तर पर पोधा रोपण की तैयार की गई है। पोधा वितरण के इस कार्यकम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, भरत चोधरी, गणेश पटेल, विजयसिंह पंवार, मनीष जैन, मनीष पारीख, सचिन जोशी, मनोहर जाधव, अंकित शर्मा, अमित विजयवर्गीय, मामा ठाकुर,आशुतोष दुबे, अशोक पोरवाल, महेश फुलेरी, पुष्पलता सोनगरा, माया तिवारी, किरण मिश्रा, विभा दुबे, प्रेमलता परमार अंजली दर्पे, आदि उपस्थित थे।
0 Comments